हरदा।बीती रात सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए एक 24 वर्षीय युवक की खातेगांव से हरदा जिला अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई है।गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौप दिया है।वही पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवास जिले की खातेगांव तहसील के सोमगांव में रहने वाला केवलराम पिता कन्हैया लाल कोरकू उम्र 24 साल जो कि पेंटरी का काम करता था।बुधवार शाम को काम करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था।इस दौरान खातेगांव के पास एक तेज रफ्तार डंफर ने उसे टक्कर मार दी।जिससे उसके सिर और पैर में गम्भीर चोटें आई और खून अधिक बह गया।हादसे के बाद उसे राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव लेकर गए।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए हरदा जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।खातेगांव से हरदा लाने के दौरान युवक की रास्ते में मौत हो गई।जिला अस्पताल ने उनका परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के बड़े भाई ने बताया कि मृतक केवलराम चार भाइयों में सबसे छोटा भाई था।जिसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी और अभी चार माह की एक बेटी है।उसकी मौत के बाद पूरा परिवार सदमें है।


