By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
MP SandeshMP SandeshMP Sandesh
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जोक्स
  • बिज़नस
  • हेल्थ
Search
Reading: राजस्थान के मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा,दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे।
Share
Font ResizerAa
MP SandeshMP Sandesh
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जोक्स
  • बिज़नस
  • हेल्थ
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जोक्स
  • बिज़नस
  • हेल्थ
Have an existing account? Sign In
Follow US
Home » राजस्थान के मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा,दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे।
Uncategorized

राजस्थान के मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा,दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे।

MP Sandesh
Last updated: 2023/12/12 at 5:55 PM
MP Sandesh Published December 12, 2023
Share
SHARE

जयपुर।राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। भाजपा विधायक दल ने सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को अपना नेता चुना है।प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया गया और उस नाम पर सभी की सहमति बन गई। सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा।भजनलाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं।वे मूलतः भरतपुर के रहने वाले हैं।वे प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे।विधायकों की ग्रुप फोटो में भजनलाल शर्मा चौथी लाइन में बैठे थे।सम्भवतः आगामी 15 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।

इसके साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे।वहीं,अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी विधानसभा स्पीकर होंगे। भाजपा ने तीनों बड़े पद जयपुर को ही दिए हैं।भजनलाल शर्मा जयपुर की सांगानेर सीट से विधायक हैं। वहीं, दीया कुमारी जयपुर की विद्याधर नगर सीट से जीती हैं तो प्रेमचंद बैरवा जयपुर जिले की दूदू सीट से विधायक हैं।

बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को बैठक से पहले ही नए मुख्यमंत्री का नाम प्रस्तावित करने के लिए मना लिया था। भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान करने के बाद भाजपा नेता सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंचे हैं।

शर्मा बोले- सबके सहयोग से विकास करेंगे

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी नेताओं के साथ मिलकर राजस्थान का सर्वांगीण विकास करेंगे।भाजपा ने भजनलाल शर्मा को सांगानेर से विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर उतारा गया था।जहां से वह पहली बार विधायक चुने गए है।

 

MP Sandesh

You Might Also Like

कटनी में कुएं में उतरे चार लोग बेहोश, एनडीआरएफ को बुलाया

पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती गौर आज टिमरनी आयेंगी

दिल का दौरा पड़ने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन,86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार,

युवा दिवस पर टिमरनी के सरकारी दफ्तरों में एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने भेंट की स्वामी विवेकानंद की तस्वीर

MP Sandesh December 12, 2023 December 12, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

भारतीय किसान संघ की सिराली इकाई ने अठारह हजार सदस्य बनाने का लिया संकल्प,घर घर जाकर पदाधिकारी बनाएंगे सदस्य

MP Sandesh By MP Sandesh December 17, 2023
संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण
ब्लड बैंक में खून की कमी की खबर सुनकर रक्तदान करने आगे आए ग्रामीण,किया 65 यूनिट ब्लड डोनेट
पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने 26 दिनों बाद धर दबोचा,आरोपी की गिरफ्तारी पर आईजी ने किया था 15 हजार का इनाम घोषित
मध्यप्रदेश के नए सीएम डॉ मोहन यादव का हरदा से है खास रिश्ता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
MP Sandesh

About US

mpsandesh.com is daily hindi news website of Madhya Pradesh. Get latest and breaking news from Madhya Pradesh.

Download Our App

Website Policy

mpsandesh.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

© Copyright 2023 All Rights Reserved | MP Sandesh | Hosted by Webmitr.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?