हरदा।भारतीय किसान संघ तहसील इकाई सिराली ने अखिल भारतीय योजना अनुसार सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।सिराली की कृषि उपज मंडी में हुई बैठक के दौरान सदस्यता अभियान के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा योजना बनाई गई कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील में 18000 सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा तहसील के प्रत्येक ग्राम में हर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय किसान संघ का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।योजना के अनुसार कार्यकर्ता दो समूह में सदस्यता के लिए निकलेंगे और प्रत्येक गांव में हर घर जाकर 18 साल से ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति को भारततीय किसान संघ का सदस्य बनाना है। बैठक के बाद भारतीय किसान संघ द्वारा सदस्यता का शुभारंभ भगवान तिलभांडेश्वर के मंदिर जाकर पहले रसीद भगवान के चरणों में अर्पित कर शुभारंभ किया गया।देश के सबसे बड़े संगठन भारतीय किसान संघ का सदस्य अभियान में सहयोग करें एवं सदस्य बने बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर,प्रांतीय उपाध्यक्ष लोकेंद्र तिवारी, प्रांतीय सदस्य शैतान सिंह राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश गौर जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राजनारायण गौर, जिला सदस्य विनय पटेल, तहसील अध्यक्ष रामकृष्ण कुशवाह, तहसील उपाध्यक्ष सुरेश जोशी, दीपक बांके,तहसील मंत्री विजेश मुकाती ,जितेंद्र शर्मा, हुकुम मुकाती, हरिओम गौर सुधीर गौर नवीन बांके उपस्थित रहे।


