हरदा।जिले में बेमौसम हुई बारिश की वजह से कड़ाके की ठंड का कहर जारी है।शुक्रवार सुबह से तेज सर्द हवा चलती रहीं।जिसके कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही।दिन के दस बजे तक कोहरे का असर रहा।कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार सुस्त पड़ गई।कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोगों ने दिन में ही अलाव जला लिया।दुकानों के सामने दुकानदार तथा काम करने वाले मजदूरों ने सड़क किनारे लकड़ी जलाकर उसके पास बैठ कर गरमाहट लेते रहे।
वैसे गुरुवार की शाम से ही ठंड का असर बढ़ गया था। शाम ढलने के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगा।वही रात में बारिश होने तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।रात के आठ बजे के बाद ओस की बूंदे बारिश की तरह गिरती नजर आईं।रात बढ़ने के साथ ही ठंड बढ़ती गई और आधी रात के बाद तापमान लगातार कम हो गया।शुक्रवार सुबह जिले का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच बना रहा।सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा।लेकिन दोपहर 12 बजे तक कोहरे का असर रहा।पूरे दिन धूप नहीं निकली। इस दौरान सर्द हवा के कारण दिन में ही लोगों की कंपकंपी छूटती रही।


