हरदा।शनिवार सुबह अपने भाई के साथ बिजली के बकाया बिलों की वसूली और मीटर रीडिंग के लिए बाइक से जा रही बिजली विभाग की आउट सॉर्स महिला कर्मचारी स्पीड ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने से औंधे मुंह गिर गई।जिसके चलते उसके चहरे एवं सिर पर गम्भीर चोटें आई है।मिली जानकारी के अनुसार रहटगांव की रहने वाली खुशबू पिता जगदीश गौर उम्र करीब 28 साल बिजली विभाग में आउट सोर्स पर काम करती है।शनिवार सुबह वह अपने भाई के साथ ड्यूटी पर जा रही थी।इस दौरान करीब 11 बजे के आसपास वह कनगांव के पास बने स्पीड ब्रेकर से निकलने के दौरान बाइक के पीछे से सड़क पर गिर गई।जिसके बाद उसे तत्काल रहटगांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया।जहां उसका उपचार करने के बाद परिजन उसे उपचार के लिए भोपाल ले जा रहे है।


