हरदा।रविवार सुबह जिला अस्पताल में एक 30 वर्षीय युवक की जहरीले पदार्थ का सेवन करने से इलाज के दौरान मौत हो गई है।पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौप दिया है।वही मर्ग कायम कर सुसाइड करने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरदा में रहकर हम्माली का काम करने वाला कृपाराम पिता देवीसिंह जो कि ग्राम लोटिया का रहने वाला है।अपनी पत्नी को लेने खिरकिया तहसील के सोमगांव गया था।शनिवार रात वह ससुराल से शौच करने का जाने को गया और खेत में जहरीली दवाई का सेवन करने के बाद बेसुध अवस्था मे पड़ा हुआ था।काफी देर तक घर नही आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।जिसके बाद रात 9 बजे वह खेत में मिला।जिसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।जहां पर गम्भीर अवस्था होने के चलते जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।जहां रात बारह बजे उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है मृतक के दो मासूम बच्चे है।फिलहाल उसके आत्महत्या के कारणों का कोई भी पता नही लगा है।घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।


