हरदा।जिले में चल रहे ओवरलोड रेत का परिवहन करने वाले वाहनों पर मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने कार्यवाही की है।ट्रैफिक पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान ओवरलोड रेत का परिवहन करने वाले छह डंफरो को जप्त किया है।पुलिस के द्वारा सभी वाहनों का प्रकरण तैयार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।यातायात पुलिस के द्वारा पूर्व में जप्त किए गए डंफर क्रमांक एमपी 41
एच ए 2225 के चालक योगेश मीणा एवं डंफर क्रमांक एमपी 09 एच जी 3609 के चालक रोहित को कोर्ट में पेश किया गया।जहां से न्यायालय ने दोनों ओवरलोड डंफरो पर एक लाख अठारह हजार सात सौ सत्तर रुपए का जुर्माना लगाया है।यातायात पुलिस के द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग की जा रही है।गौरतलब रहे कि टिमरनी के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने एक दिन पहले कलेक्टर ऋषि गर्ग को ओवरलोड, अवैध परिवहन एवं उत्खनन करने वाले रेत माफियाओं पर कार्यवाही की मांग की गई थी।
Leave a comment


