हरदा।मंगलवार रात सिराली थाना क्षेत्र के बंदी मुहाडिया के पास रात आठ बजे के आसपास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।वही दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए है।जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालकुण्ड की नई कालोनी में रहने वाले चाचा सोनू पिता साधु 20 साल एवं भतीजा अनिल पिता मूंगा 20 साल निवासी ग्राम विक्रमपुर अपनी बाइक से पेट्रोल लेने सिराली जा रहे थे। वही ग्राम खारी निवासी ससुर भारत पिता मांगीलाल कोरकू उम्र 40 साल एवं उसका जवाई सुनील पिता राधेश्याम उम्र 20 साल अपनी बाइक से कमताड़ा में जा रहे थे।इस दौरान ग्राम बंदीमुहाडिया के पास सिराली से कमताड़ा जा रही बाइक के चालक सुनील कोरकू को सामने से आ रहे चौपहिया वाहन की तेज लाइट के उजाले में दिखाई देने पर कालकुण्ड से सिराली आ रही बाइक के सामने बाइक ले गया।जिससे दोनों बाईकों की आमने सामने से टक्कर हो गई।जिसके चलते दोनों बाइक के चालक सुनील कोरकू अनिल बारेला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वही दुर्घटना में दोनों बाइक के पीछे बैठे सोनू पिता साधु बारेला जो कि मृतक अनिल का रिश्ते में चाचा लगता था।वही दूसरी बाइक के पीछे बैठा मृतक सुनील का ससुर भारत पिता मांगीलाल गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें सिराली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार जारी है।पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पीएम के लिए खिरकिया अस्पताल भिजवाया है।सड़क हादसे में एक परिवार के भतीजे ओर दूसरे परिवार के जवाई की मौत हो गई है।घटना के बाद दोनों परिवार सदमें में है।


